मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पत्ररकारिता दिवस की दीं शुभकामनाएं

 


भोपाल, 30 मई (हि.स.) । देश में हर साल 30 मई को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषा के प्रथम समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रकाशन की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार काे सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जब पंडित युगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के माध्यम से हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी, तब उनका उद्देश्य केवल समाचार पहुंचाना नहीं, बल्कि ‘देशहित’ का पवित्र संकल्प था। इस दौर में भी वही संकल्प पत्रकारिता का मानक होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 200 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में हिन्दी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने और लोकतंत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत