मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व भुजरिया की दीं शुभकामनाएं

 


भोपाल, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्नेह, सौहार्द और सामाजिक समरसता के लोकपर्व भुजरिया (कजरिया) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भुजरिया पर्व हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को प्रवाहमान बनाता है। उन्होंने सभी सामान करते हुए कहा कि आइए, इस पावन अवसर पर प्रेम, सद्भाव और समरसता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत