नागदाः भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे की शादी में मुख्यमंत्री ने वर वधू का आशीर्वाद दिया

 




नागदा, 2 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को नागदा पहुंचे और भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान वर-वधू का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्रासिम हेलीपैड पर उतरे और यहां से विवाह स्थल पहुंचे। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवविवाहित वर–वधू रितिक एवं वर्षा को आशीर्वाद प्रदान किया। बाद में मुख्यमंत्री खाचरोद में एक लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया