मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में एयर राइफल टीम स्पर्धा के पदक विजेताओं को दीं शुभकामनाएं

 




भोपाल, 21 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खिलाड़ी अपनी शानदार उपलब्धि से जापान में भारत का तिरंगा लहरा रहे हैं। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से एशियन गेम्स 2026 में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह देश के करोड़ों खेल प्रेमियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत