डिजिटल इंडिया से आमजन का जीवन सरल और सुगम हुआ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में हुई प्रगति के लिए मुख्यमंत्री ने माना उनका आभार
भोपाल, 01 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'डिजिटल इंडिया' की 11 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा का पूर्ण होना बधाई का विषय है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर बढ़ते डिजिटल कदमों से देशवासियों के जीवन में सरलता व सुगमता के साथ समृद्धि के नए अवसरों का सृजन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल यात्रा की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने अपने संदेश में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने यूपीआई से 81 प्रतिशत डिजिटल भुगतान सुनिश्चित किया, 2.18 लाख ग्राम पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, 45 हजार से अधिक जीपीयू से ए.आई. मिशन को गति मिली और 2.23 लाख स्टार्टअप्स ने 23.36 लाख रोजगार सृजित किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत