उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

 


उज्जैन, 19 जून (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

उज्जैन हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया।

हेलीपैड पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पंड्या, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी भी तैनात रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल