मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का डीआईजी और कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

 


भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के 184 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार काे डीआईजी राजेश चंदेल, कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने जायजा लिया। इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे, जनपद सीईओ अमित व्यास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे