मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्क्वैश चैंपियन बेटी अनाहत सिंह को दी बधाई

 


- विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में अनाहत ने जीता गर्ल्स सिंगल्स का खिताब

भोपाल, 26 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में गर्ल्स सिंगल्स जीतने वाली प्रतिभाशाली बेटी अनाहत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि बेटी अनाहत की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भारत की बढ़ती खेल उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी अनाहत सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत