राजगढ़ः दलित महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
राजगढ़, 27 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 45 वर्षीय दलित महिला ने बेड़ावे व सीलखेड़ा गांव के दो युवकों पर खेत में जबरन पकड़कर गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को फरार आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार दलित महिला ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान ज्ञानसिंह हरिजन (निवासी सीलखेड़ा) और नवलसिंह बंजारा (निवासी बेडावे) वहां पहुंचे। फरियादिया के मुताबिक दोनों आरोपितों ने उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64(1), 70(1), 351(3) बीएनएस सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस कायम किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक