राजगढ़ःजान से मारने की धमकी देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म,केस दर्ज

 


राजगढ़,1 अप्रैल(हि.स.)। लीमाचौहान थाना क्षेत्र के एक मौहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने वहीं के युवक पर बहला-फुसलाकर पुराने घर में ले जाने और जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 23 मार्च को मौहल्ले का कुशल पुत्र विजय सिंह दांगी बहला-फुसलाकर पुराने घर में ले गया,जहां उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया साथ ही आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी,चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 64(2)एम, 351(3) बीएनएस, 5एल/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक