प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर सभी को मिलती है प्रेरणाः महापौर

 


जबलपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबलपुर महानगर के कार्यकर्त्ताओ ने शहर के सभी 967 बूथों में रविवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में प्रेरणादायक बात कहीं गयी हैं । उनके द्वारा युवाओं में एक नई ऊर्जा पैदा करने का प्रयास रहता है। इस अवसर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को सांसद आशीष दुबे चंद्रशेखर आज़ाद मंडल बूथ 29 में, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन मुखर्जी मंडल के बूथ 198 में, विधायक अशोक रोहानी भगत सिंह मंडल के बूथ 143 में, अभिलाष पांडे विवेकानंद मंडल के बूथ 202 में, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बूथ 45 में एवं 69 में हरेंद्रजीत सिंह बब्बू महर्षि वाल्मीकि मंडल के बूथ 241 में अंचल सोनकर तिलक मंडल के बूथ 185 में, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर बूथ 84 में एवं प्रभात साहू बूथ 108 में, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सुभाष चंद्र बोस मंडल के बूथ 12 में, एस के मुद्दीन अब्दुल हमिद मंडल के बूथ 107 में, शरद अग्रवाल दीनदयाल मंडल के बूथ 206 एवं अश्वनी पराँजपे बूथ 211 में, अरविन्द पाठक छत्रपति शिवाजी मंडल के बूथ 160 एवं रजनीश यादव 194 में, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले नर्मदा मंडल के बूथ 212 में, पंकज दुबे रानी दुर्गावती मंडल के बूथ 3 में, राममूर्ति मिश्रा रानी दुर्गावती मंडल के बूथ 117 में बूथ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीयजनो के साथ सुना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक