भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कृष्णा गौर ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 


भोपाल, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से चर्चा की।

मंत्री गौर ने प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेषित किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे