भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल, 10 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया।
कैबिनेट मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई एवं समाधान के लिए प्रेषित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने भी अपनी क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर सकारात्मक और प्रभावी पहल देखने को मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे