भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुनीं जनसमस्याएं

 


कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद, कई मामलों का मौके पर ही समाधान

भोपाल, 22 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को कार्रवाई एवं निराकरण के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, क्षेत्रीय मुद्दों और प्रशासनिक कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो पाया है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे