भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं

 


- प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

कैबिनेट मंत्री उइके ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मामलों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा कर उसका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे