अनूपपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो अप्रैल को शहडोल में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 


अनूपपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में शहडोल संसदीय सीट के मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रहीं है, वैसे-वैसे ही राजनैतिक गतविधियां बढ़ने लगी हैं। शहडोल संसदीय सीट से भाजपा से उम्मी्दवार सांसद हिमाद्री सिंह के पक्ष में दो अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहडोल गांधी चौक में दोपहर एक बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अनूपपुर अध्यक्ष रामदासपुरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से अपील की है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहडोल आगवन पर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, कोल विकास पर प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होगे। साथ ही सभी नेताओं ने संगठन के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश