भाजपा जबलपुर ग्रामीण की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर हुआ मंथन
जबलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की गुरुवार को आयोजित बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनसंपर्क को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे, जिला प्रभारी मनीषा सिंह, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पनागर विधायक सुशील इंदु तिवारी, बरगी विधायक नीरज सिंह, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी मरावी , जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया , पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी
कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंह हरी जिला महामंत्री रूपेश पटेल, कृष्णशिखर सिंह एवं राजेश दाहिया एवं युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा जन-जन तक अभियान के संदेश को पहुंचाने के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
भाजपा जबलपुर ग्रामीण ने अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक