जबलपुर में सोमवार को निकलेगी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विशाल पद यात्रा

 


जबलपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार 02 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री श जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ वरिष्ठ नेता5की उपस्थिति में विशाल पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने रविवार को बताया 02 नवम्बर को दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक गोलबाजार से पद यात्रा प्रारंभ होगी, जो मालवीय चौक से लार्डगंज, बड़ा फुहारा होते हुए अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक से पुनः शहीद स्मारक गोलबाजार में संपन्न होगी।

पदयात्रा में पूज्य संतो की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अध्यक्ष संदीप जैन, महिला मोर्चा के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, खेल संगठन के पदाधिकारी, चिकित्सक, एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक