मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी और गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन

 




भोपाल, 19 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी और रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार, पद्म भूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। भारतीय साहित्य और निबंध के क्षेत्र में श्रद्धेय द्विवेदी का अतुलनीय योगदान अमर रहेगा।

तुलसीदास की जयंती पर नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संत शिरोमणि, भक्ति और मर्यादा के महाकवि, रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से गोस्वामी जी ने जो मंगलकारी और शुभ दीप प्रज्वलित किया है, वह अनंतकाल तक जनमानस को आलोकित करता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत