राजगढ़ः इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल,हालत गंभीर

 


राजगढ़, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम माधौपुर जोड़ के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ, जब इनोवा कार क्रमांक एमपी 13 एजे 8218 ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कमलसिंह (48) पुत्र भैरुसिंह बंजारा और देवीलाल (45) पुत्र मेघाजी बंजारा, दोनों निवासी पचोर, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार पचोर से किसी निजी कार्य के सिलसिले में ब्यावरा जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम माधौपुर जोड़ के समीप पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक