भोपाल: मंत्रालय में राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन

 


- राज्यमंत्री गौर और मुख्य सचिव जैन ने की सहभागिता

भोपाल, 04 मई (हि.स.) । मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर और मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति में मई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल, संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन,सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में वंदे-मातरम और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत