बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे मिजोरम के राज्यपाल डॉ. वीके सिंह, पत्नी के साथ विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन

 


उज्जैन, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मिजोरम के राज्यपाल एवं सेवानिवृत्त जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने राज्यपाल डॉ. वीके सिंह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने निर्धारित परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. वीके सिंह ने कहा कि उन्हें ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भगवान से देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने महाकाल परिसर में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह देश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

राज्यपाल का उज्जैन प्रवास धार्मिक आस्था और बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धा से जुड़ा रहा। दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश की उन्नति की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे