अनूपपुर: विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, विधिक साक्षारता शिविर का आयोजन
अनूपपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षारता शिविर एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटैल द्वारा बताया गया कि विश्व। एड्स दिवस मनाने का उदेश्या एच.आई.व्ही के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जन सामान्य में एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना हैं। उन्होनें शासकीय नर्सिंग कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लोंगो को एड्स के प्रति जागरूक करने को प्रोत्साहित किया।
जिला क्षय अधिकारी एस.सी राय द्वारा एड्स बीमारी फैलने के संबंध में बताया कि कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढाता है, असुरक्षित यौन संबंध बनाता है, संक्रमित सुई या इंजेक्श्न का उपयोग करता है तथा एड्स संक्रमित मॉ से उसके होने बच्चे में फैल सकता है। एड्स काउंसलर राहुल सिंह चंदेल द्वारा बताया गया कि एड्स की निःशुल्क जॉच हेतु जिला अनूपपुर में दो स्थानो पर आई.सी.टी.सी सेन्टर बने हुये है। इसके साथ ही साथ जिला जेल सहित अनूपपुर जिले में 22 स्थानो पर आई.सी.टी.सी सेन्टर बने है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलका तिवारी, सिविल सर्जन एस.एन. परस्ते, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रेनू सिंह, टेकनीशियन भाई लाल पटेल सहित अस्पताल के डॉक्टर्स नर्सिंग स्टॉफ सहित शासकीय नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला