अशोकनगर: नो-पार्किंग के खिलाफ एक्शन: सडक़ पर कब्जा तो कटेगा चालान
अशोकनगर,28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को बड़ी कार्यवाही की गई।
कहां और क्यों हुई कार्यवाही?
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान द्वारा तुलसी पार्क और स्टेशन रोड़ क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। कारण था कि स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों ने शिकायत की थी कि कुछ वाहन लंबे समय से सडक़ किनारे असुरक्षित और अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे लगातार जाम लग रहा था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की।
पुलिस की चेतावनी और अपील
लापरवाही और खतरनाक तरीके से नो-पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़ा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित चालकों को भविष्य में तय पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करने की समझाइश दी गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से शहर को सुंदर और जाम-मुक्त बनाने में सहयोग मांगा है।
हमेशा यातायात नियमों का पालन करे,अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही सुव्यवस्थित तरीके से खड़े करें। ताकि किसी भी नागरिक को बेवजह परेशानी और जाम का सामना न करना पड़े।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार