राजगढ़ः ट्यूबवेल केबल चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मशरूका बरामद
राजगढ़, 30 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्यूबवेल केबल चोरी के मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 1200 फीट केबल बरामद की।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 19 फरवरी को ग्राम बूढ़ा निवासी मोहनलाल पिता प्रतापसिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज की और बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश ट्यूबवेल में लगी लगभग 1200 फीट केबल चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर एएसपी केएल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित राजा उर्फ राजेश (25) पिता मोहनलाल भिलाला और रोडसिंह (35) पिता कालूसिंह भिलाला निवासी नयापुरा को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से शत प्रतिशत मशरुका बरामद किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक