(अपडेट) राजगढ़ः पैसों से हार-जीत का दांव लगाते आठ पकड़ाए,नकदी व मोबाइल बरामद
राजगढ़, 17 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना पुलिस ने बुधवार शाम शहर में संचालित एक जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित हार-जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार 300 रुपए नकद और सात एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी शंकुतला बामनिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जाटव मोहल्ला स्थित शिवालय रोड पर एक मकान में कुछ लोग पैसों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनोद पुत्र मोहनलाल सेन, अरुण पुत्र मोहनलाल सेन, प्रकाष पुत्र छगनलाल जाटव, सोनू पुत्र मोहनलाल जाटव, मयंक पुत्र बृजलाल जाटव, धर्मेन्द्र पुत्र राधेष्याम कुषवाह, रवि पुत्र बाबूलाल कुषवाह और षुभम पुत्र कैलाष राठौर निवासी पचोर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 15 हजार 300 रुपए नकद और सात मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जुआ अड्डा संचालित करने में संलिप्त दो सगे भाइयों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक