प्रस्तावित अनंतिम दरें के संबंध में कोई सुझाव 20 मार्च तक जिला पंजीयक कार्यकाल में प्रस्तुत करे - कलेक्टर

 


मंदसौर, 17 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिला पंजीयक प्रशांत पाराशर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वर्ष 2026-27 हेतु जिले की गाईड-लाईन (अचल सम्पत्ति) के अनन्तिम दर निर्धारित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई, सर्वसम्मति से उप-जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा प्रस्तावित दरों को अनुमादित किया गया है।

प्रस्तावित अनंतिम दरें जिला पंजीयक कार्यालय मंदसौर एवं सभी उप पंजीयक कार्यालयों में जनता के सुझाव हेतु प्रदर्शित की गयी है। दरों के संबंध में यदि कोई सुझाव पस्तुत करना चाहता है तो मय दस्तावेजी साक्ष्य के दिनांक 20.03.2026 को शाम 5:00 बजे तक जिला पंजीयक कार्यालय / उप-पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया