अनूपपुर: हाथी ने ग्राम आमाडांड में दो ग्रमीणों के घरों की बाउंड्री वॉल तोडी
अनूपपुर, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चार हाथियों के समूह से अलग होकर एक दो दांत वाला बड़ा नर हाथी जो गुरुवार की शाम कोतमा वन परिक्षेत्र के चुकान गांव में ग्रमीण को घायल करने के बाद ग्राम पंचायत आमाडांड पहुंचा जहां रात में आहार की तलास में दो ग्रमीणों के घर की बाउंड्री वॉल तोड दी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 9 बजे एक हाथी कोतमा तहसील एवं वन परिक्षेत्र के चुकान गांव के जंगल तेजी से चलते हुए ग्राम पंचायत आमाडांड मे गांव में रामप्रमोद केवट एवं रामप्रसाद केवट की बाउंड्री को तोड़ते हुए केला का फल तोड़कर तेजी से चलते हुए मलगा एवं आमाडांड के मध्य स्थित पटेराटोला की ओर विचरण कर रहा है। यह हाथी तेज गति से निरंतर चलने तथा आकोर्षित होने के कारण ग्रामीण जनों में भय की स्थिति बनी हुई है।
वन विभाग द्वारा हाथी के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने तथा हाथी के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को दिए जाने की अपील की है वही तीन हाथियों का समूह जो गुरुवार के दिन वन परिक्षेत्र जैतहरी के धनगवा बीट के जंगल के अंदर विचरण कर रहे अभी तक जंगल से बाहर निकलने की सूचना नहीं है। वन विभाग का गश्ती दल अलग-अलग स्थान पर विचरण कर रहे हाथियों के विचरण की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला