राजगढ़ः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन घायल

 


राजगढ़, 05 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के गुना नाका स्थित एक निजी अस्पताल के सामने रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार क्रमांक एमपी-04 जेडजे- 2528 ने बाइक क्रमांक एमपी-08 एमजेड-0691 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे मिथुन (18) पुत्र भारतसिंह भील, निवासी ब्रह्मापुरा थाना चाचौड़ा, उसके जीजा रामस्वरूप (20) तथा फूफा नैनकराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ब्यावरा से दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण सामने आई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक