राजगढ़ः सीएम राइज स्कूल में पुताई कर रहा मजदूर बिल्डिंग से गिरा, हालत गंभीर
राजगढ़, 27 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित संकटमोचन बड़ली पर निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार शाम पुताई कार्य करने के दौरान 23 वर्षीय मजदूर बिल्डिंग से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मजदूर को प्राथमिक चिकित्सा उपरांत भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार संकटमोचन बड़ली स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल में पुताई कार्य के दौरान रायसेन निवासी 23 वर्षीय राजू पुत्र गजराज बिल्डिंग से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लगी। घायल युवक को साथी लोग जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बतया गया है कि मजदूर स्कूल की दूसरी मंजिल पर पुताई कर रहा था तभी वह अचानक नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक