राजगढ़ःअज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल, हालत गंभीर
राजगढ़, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में अजनार नदी पुल के समीप लोहकुटा डेरा के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार अजनार नदी के पुल के समीप लोहकुटा डेरा के सामने तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 50 वर्षीय रमेश पुत्र ओंकार तिवारी निवासी आंकली थाना खुजनेर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि बाइक चालक ब्यावरा समीपस्थ हांसरोद गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, हादसे में व्यक्ति के कमर, पैर सहित अन्य जगह गंभीर चोटें लगी है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक