निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, 8 साल के मासूम की मौत

 


उज्जैन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में निर्माणाधीन मकान में सोमवार दोपहर को हुए हादसे में एक 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बालक मकान की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान छत पर रखी माल ढोने की मशीन बालक पर आ गिरी।

भारी भरकम मशीन में दबने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि नलखेड़ा के ग्राम गुदरावत निवासी हेमराज मेनिया अपनी पत्नी के साथ इंदिरा नगर निवासी घनश्याम चेतनानी के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का कार्य कर रहा था। मकान की दूसरी मंजिल पर उनका 8 वर्षीय बेटा नैन्स मेनिया वहीं पर खेल रहा था। इसी दौरान छत पर रखी माल ढोने की मशीन अचानक नैन्स पर आ गिरी। मशीन के गिरते ही बालक की चीख निकल गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों में मशीन हटाई और तत्काल बालक को उपाचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत लो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता-पिता बदहवास हो गए। अस्पताल में बेटे का शव देखकर दोनों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने बताया कि हेमराज मेनिया के परिवार में पत्नी के अलावा 3 वर्ष की एक छोटी बेटी भी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल