अनूपपुर: नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 


अनूपपुर, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने नाबालिग (12 वर्ष) की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि 30 नवंबर को परिजनों ने बिजुरी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को परिवार के लोग खेत मे धान काटने चले गए थे। घर पर 12 और 10 वर्ष की नाबालिग बच्चियों के 6 साल के छोटे बेटे के साथ घर पर अकेली छोड़कर काम पर आ गई थी। दोपहर बच्ची को अकेली पाकर गांव का ही सूरज पटेल घर में घुसा। छोटी बेटी से पूछने लगा तुम्हारी दादी कहां है, बेटी ने बताया मम्मी पापा के साथ धान काटने खेत गई है। इसी बात का फायदा उठाकर उसे जमीन पर पटक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के घर आने पर बच्ची ने घटनाकी जानकारी दी, जिसके बाद थाना बिजुरी में प्रकरण पंजीबद्ध कराया। जिस पर पुलिस ने धारा 654(1), 332(बी) बीएनएस, 3,4 पाक्सो एक्ट 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण कर जांच शुरू की। आरोपी सूरज पटेल जो घटना के बाद फरार हो गया था उसे लगातार तलाश कर मंगलवार की रात पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला