मंदसौरः 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत यश नगर में उत्कृष्ट सड़क पर हुआ पौधारोपण
मंदसौर, 10 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका परिषद द्वारा उत्कृष्ट सड़क के डिवाइडर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार के जन्मदिन 10 सितम्बर के विशेष अवसर पर किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री जी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और भारतीय जनता पार्टी के सभी श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं ने मिलकर पौधारोपण किया। धीरज पाटीदार ने अपने जन्मदिन के इस खास मौके को पूरी तरह प्रकृति को समर्पित किया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि हम सभी को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण मिले, इस दिशा में हम सबको एकजुट होकर काम करना चाहिए। उक्त आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद और धीरज पाटीदार की धर्मपत्नी भारती पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। इस पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, रमादेवी गुर्जर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मंदसौर, विजय सुराणा, शिवराज सिंह राणा जिला महामंत्री, भाजपा, धीरज पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा, भाजपा नेता पुलकित पटवा, भारती पाटीदार क्षेत्रीय पार्षद इनके अलावा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ आशीर्वाद दाता, बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाकर शहर के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया