पन्नाः नोएडा के राणा परिवार की किस्मत चमकी, 6.54 कैरेट का उज्जवल हीरा मिला
Jun 19, 2026, 22:04 IST
पन्ना, 19 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा नगरी पन्ना में आये दिन कोई न कोई रंक से राजा बनता रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार को फिर नोएडा निवासी मीना देवी पत्नी राणा प्रताप सिंह की किस्मत चमकी है।
मीना देवी को जरूआपुर की उथली हीरा खदांन में उज्जवल किस्म का 6.54 कैरेट का हीरा मिला है जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। उक्त हीरा खदान निजी भूमि पर पट्टे पर लेकर लगाई गई थी, इसके पूर्व भी राणा परिवार को हीरे मिल चुके है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश पांडे