विदिशा: गणेश उत्सव चल समारोह की झाकियों को बांटे पुरस्कार

 


विदिशा, 25 सितंबर (हि.स.)। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा श्री गणेश उत्सव चल समारोह के वर्ष 2022 के पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री हनुमान मंदिर युवा संगठन तोपपुरा, श्री पंचमुखी गणेश उत्सव समिति गुप्तेश्वर मंदिर, स्वर्णकार कॉलोनी गायत्री मंदिर मार्ग, श्री महावीर मार्ग किलेअंदर, बाल्मीकि कुमार गली निकाशा, पुरनपुरा चौराहा कुल 35 झांकियों को प्रथम पुरस्कार दिए गए। द्वितीय पुरस्कार 20 झांकी को दिए गए एवं प्रोत्साहन पुरस्कार 45 झांकियों को प्रदान किए गए। विशेष आयोजन के लिए वात्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक शशांक भार्गव, पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, जिपं अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष बल्लू महाराज, अतुल तिवारी, रघुवीर सिंह चौहान, हेमंत राजपूत, दिनेश कुशवाहा, दीपक सक्सेना, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कुलदीप जडयि़ा, ऋषि भार्गव, पप्पू जैन, अभय आचार्य, शिवेंद्र भदौरिया, सौमित्र मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, आशीष सोनी, रमन माटा पुरस्कार के प्रायोजक विनोद दांगी, कल्याण सिंह दांगी, प्रताप सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश कुमार मीणा