मंदसौर में 57 पुलिसकर्मियों के तबादले, नवागत टीआई वाघेला को मिली सीतामऊ थाने की कमान
मंदसौर, 14 नवंबर (हि.स.)। मंदसौर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने शनिवार को 57 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें आठ पुलिस अधिकारी और 49 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। फेरबदल के तहत सीतामऊ और शामगढ़ सहित प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश के अनुसार, नवागत टीआई संतोष वाघेला को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सीतामऊ बनाया गया है। सीतामऊ थाना प्रभारी रहे टीआई कमलेश प्रजापति को शामगढ़ की कमान सौंपी गई है। शामगढ़ थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को कोतवाली भेजा गया है। उपनिरीक्षक मनोज महाजन को चौकी प्रभारी चंदवासा से वायडी नगर थाने में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह उपनिरीक्षक पूर्णिमा सिरोहिया को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, अविनाश सोनी को नाहरगढ़ से चौकी प्रभारी बूढ़ा और ओमप्रकाश राठौर को शामगढ़ से चौकी प्रभारी चंदवासा बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र मकवाना को भावगढ़ से चौकी प्रभारी झारड़ा भेजा गया है।
तबादला सूची में पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न थानों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उपनिरीक्षक उषा बारिया को सीतामऊ, जितेंद्र सिंह चौहान और प्रभुलाल डामोर को पुलिस लाइन तथा दिनेश कर्णिक और ललित यादव को यातायात थाने में पदस्थ किया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद शर्मा और राजेश शिव को कोतवाली तथा हरिसिंह सिसोदिया को एएसपी ग्रामीण कार्यालय भेजा गया है। प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल यादव को सीतामऊ, आशीष अजनेरा को नाहरगढ़, जीवन वैद्य को सुवासरा और दीपेंद्र सिंह को भावगढ़ में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रफुल्ल सिंह को शामगढ़ से भावगढ़ तथा हरीश यादव को पुलिस लाइन से पिपलियामंडी भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया