भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी का आयोजन बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लायब्रेरी में बुधवार को
Dec 2, 2025, 19:13 IST
भोपाल, 02 दिसम्बर (हि.स.)। भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसीं पर कार्यक्रम बुधवार, 3 दिसम्बर को बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लायब्रेरी भोपाल में होगी। इसमें दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रार्थना सभा में हिन्दू, मुस्लिम, बोहरा, इसाई, सिख, जैन और बौद्ध संप्रदाय के धर्मगुरूओं द्वारा सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक पाठ किया जाएगा। दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत