अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, कई लोग दबे, कई दुकानें भी टूटीं

 






अनूपपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिरी। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा हैं कि अग्रवाल होटल वार्ड क्रमांक 05कोतमा में होटल के बगल से अंदर ग्राउंड का काम चल रहा था

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला