अनूपपुर: तीन दोस्तों के साथ नदी नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, एसडीआरएफ टीम की तलास जारी

 




अनूपपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र स्थित केवई नदी में शनिवार की शाम 5 बजे नहाने गए 15 वर्षीय किशोर के डूब गया जिसकी तलास एसडीआरएफ की टीम कर रहीं हैं। खबर लिखे जाने तक जारी हैं। किशोर के साथ गए दो अन्य किशोरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना देते पुलिस के साथ केवई नदी पहुंचे।

शाम से लगातार खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर से एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया है। रात 9 बजे रेस्क्यू टीम कोतमा पहुंची जिसके बाद तलास शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि डूबने वाला किशोर 15 वर्षीय अभिषेक पाटकर, पुत्र माधव पाटकर वार्ड क्रमांक 6 निवासी शाम करीब 5 के आसपास अपने दो अन्य दोस्तों के साथ लहसुन गांव के रास्ते केवल नदी में बने रपटा को पार कर रपटा से 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में उतर गया, जहां से वह वापस नहीं लौटा। वही दो उन दोस्त नहाने के दौरान गहरे पानी में नहीं गए, जहां अभिषेक को डूबता देख मौके से भाग निकले। घर जाने के बाद परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शाम 6.30 बजे कोतमा पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों के साथ किशोर को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा और पानी गहरा होने के कारण स्थानीय गोताखोर नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए भेजा गया है। पुलिस को खोजबीन के लिए पूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश रहेगी की रात के समय किशोर को किसी तरीके से बाहर निकाल लिया जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार लहसुई रपटा के पास केवई नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक है। नदी के इस क्षेत्र में कई प्राकृतिक खोह जैसी संरचनाएं बनी हुई हैं, जिसके कारण पानी का बहाव और गहराई हादसों का कारण बनते रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में भी इस स्थान पर डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन एवं बचाव दल नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला