अशोकनगर: दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर 102 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
अशोकनगर,28 फरवरी(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का 79वे जन्मदिवस रक्तदान एकत्रित कर मनाया गया। शनिवार को यह आयोजन रितेश जैन आजाद राज हैल्प क्लब के तत्वाधान में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया।
राज हैल्प क्लब के संयोजक रितेश का कहना था कि दिग्विजय सिंह की गांधीवादी कार्यशैली आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। उनका कहना कि यूं तो वे कभी जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं करते, उनका कहना है कि अगर फिर भी कुछ करना हो तो समाज के लिए करो। उसी प्रेरणा से यहां क्लब चार सालों से रक्तदान शिविर लगाता आ रहा है।
बताया गया कि शिविर में कांग्रेसियों के अलावा भी अन्य समाज सेवी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिनमें जिले से चंदेरी, मुंगावली,नईसराय आदि स्थानों से आकर लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश नायक, कमल कांसल, अकबर खान, श्रेयांस चौधरी, ओमकार लाल लोधी, राजकुमार खजुरिया, शफीक कुरेशी, महेंद्र मिन्दा, वाहिद पटेल, मुन्नालाल सोनी, वीर सिंह चौहान, गिरीश जैन आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार