धुर्वा डैम से युवक का शव बरामद
Apr 6, 2026, 12:54 IST
रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस नेे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह धुर्वा डैम में युवक का शव देखे जाने की जानकारी दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पलामू निवासी सैयम अंसारी के रूप में हुई। वर्तमान में वह रांची के लेक रोड स्थित किराए के घर में रह रहा था। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे