अध्यक्ष पद के लिए 9 और वार्ड पार्षद के 216 उम्मीदवारों की किस्मत बॉक्स में कैद
Feb 23, 2026, 19:17 IST
रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। लगभग एक महीने की तैयारी के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष और 32 वार्ड के सभी उम्मीदवारों की किस्मत अब बॉक्स में कैद हो गई है। अध्यक्ष पद पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें अनिता कुमारी, अर्पणा कुमारी, उमा कुमारी, कुसुमलता कुमारी, पूजा देवी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी, रेनु देवी और सूरपती देवी का नाम शामिल है।
साथ ही 32 वार्ड में वार्ड पार्षद पद के लिए 216 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। हालांकि वार्ड नंबर 16 में एक वार्ड पार्षद मीना देवी का निर्विरोध चुनाव पहले ही घोषित हो गया है। इसलिए अब 31 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश