श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता, 90 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 




रामगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को शहर के चट्टी बाजार स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला सभागार में सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओपन वर्ग की इस प्रतियोगिता में करीब 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच जीत को लेकर रोमांच बना रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल जीवंत बना रहा। प्रतियोगिता के संयोजक निखिल गोयल और उज्ज्वल बरेलिया रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, संयुक्त मंत्री रोहित पंसारी, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक उज्ज्वल बरेलिया, निखिल गोयल तथा कार्यकारिणी सदस्य संजीव बरेलिया, आशीष अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, विकास केडिया और अरुण गोयल की भूमिका रही।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों में शिव कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, सिंपल बरेलिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश