रोहितश्य रॉय बने झारखंड के महाधिवक्ता
Jun 14, 2026, 22:20 IST
रांची, 14 जून( हि.स.)। झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता बनाया गया है।
इस संबंध में राज्य के विधि विभाग की ओर से रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से महाधिवक्ता झारखंड के पद से 14 जून 2026 को दिए गए त्यागपत्र को तत्कालीन प्रभाव से स्वीकृत कर लिया गया है।
रोहितश्य रॉय झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता को उनके स्थान पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक के लिए राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे