वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर पाटन थाना प्रभारी निलंबित

 


पलामू, 12 मई (हि.स.)। पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप है।

मामले में डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को निलंबित कर दिया गया।

फिलहाल पाटन थाने में एक सब इंस्पेक्टर को प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। शशिशेखर पांडेय पिछले डेढ़ साल से पाटन में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार