एसकेवी स्कूल में श्रद्धा के साथ मना लोहड़ी उत्सव

 


रामगढ़, 13 जनवरी (हि.स.)। शहर के श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में लोहड़ी पर्व मंगलवार को श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित किया गया।

लोहड़ी उत्तर भारत की एक प्राचीन लोक परंपरा है जिसका ऐतिहासिक संबंध कृषि सभ्यता से जुड़ा हुआ है। यह पर्व शीत ऋतु के अंत, सूर्य के उत्तरायण होने और नई फसल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। विद्यार्थी और शिक्षकों ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ उसकी परिक्रमा की एवं तिल, गुड़, रेवड़ी तथा मूंगफली अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।

वहीं माैके पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश भारत और इसकी संस्कृति हमें अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाता है। लोहड़ी पर्व पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।

हीं वकार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासक एसपी सिन्हा, प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी शाैर शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सभी कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश