रेलवे टनल निर्माण के दौरान रनिया के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत

 


खूंटी, 23 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे में रनिया थाना क्षेत्र कें प्रकाश टोपनो (28) की मौत हो गई। वह बानाबीरा गांव के मसीह टोपनों का पुत्र था। गुरुवार को प्रकाश का शव रनिया पहुंचेगा। मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश अपने कुछ दोस्तों के साथ तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश गया था। वहा रेलवे के टनल निर्माण में काम कर रहा था। उसी दौरान मंगलवार को एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से प्रकाश टोपनो गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद आनन-फानन में प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, रनिया में जब घटना की जानकरी प्रकाश के स्वजनों को मिली, तो उनका रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल