जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामला : 37 संदिग्धों से सीआईडी की एसआईटी ने की पूछताछ
Aug 20, 2026, 22:45 IST
रांची, 20 अगस्त (हि.स.)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 यानी (जेएसएससी-सीजीएल) में कदाचार और अनियमितता के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया है।
अपराध अनुसंधान विभाग की झारखंड इकाई के अनुसार एसआईटी ने मामले से जुड़े 37 संदिग्ध लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ की है। जांच टीम परीक्षा में कथित कदाचार और अनियमितता के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे