झामुमो महानगर के जोन-6 का संयुक्त वार्ड सम्मेलन नौ को
रांची, 5 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर के जोन–6 में वार्ड गठन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक डोरंडा स्थित बाबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केन्द्रीय सदस्य डाॅ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने की।
बैठक में जोन–6 के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 43, 44, 45, 46, 47, 48 और 49 के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन विस्तार को गति देने और बूथ वार्ड स्तर पर मजबूती के उद्देश्य से सभी वार्डों का गठन नौ दिसंबर को किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि वार्ड गठन के लिए डोरंडा स्थित नेपाल हाउस के सामने मजार मैदान में संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सभी वार्डों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में हेमलाल ने कहा कि वार्ड गठन से महानगर में संगठन और मजबूत होगा और इससे आने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होगी।
बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, महानगर संयोजक रामशरण तिर्की, अफरोज अंसारी, रोशन सिंह, रतिश द्विवेदी (अप्पु), मनिंदर सिंह, नसीम गद्दी (पप्पु), सुषमा बरदेवा, कुलदीपक कुमार, झारखंड आंदोलनकारी पुष्पा बरदेवा, शालो देवी, साहिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar